फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगा महिला ने चौकी के बाहर पीया कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रुरुगंज चौकी के बाहर मंगलवार को एक महिला ने पुलिस कर्मी पर शादी का झांसा का देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी बिधूना ले जाया गया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला पहले भी कई युवकों पर इसी तरह के आरोप लगा चुकी है।
विज्ञापन

कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बस से इटावा जाने के दौरान वर्ष 2022 में बिधूना के एक गांव निवासी युवक से मुलाकात हुई थी। युवक उस समय इटावा में पढ़ाई कर रहा था। मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसी बीच युवक की पुलिस में नौकरी लग गई। महिला का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। नौकरी लगने के बाद युवक ने महिला से दूरियां बनाने लगा। नौकरी से पहले युवक के परिवार ने भी शादी का आश्वासन दिया था। युवक से संपर्क न होने पर महिला ने लखनऊ जाकर पुलिस से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई।
मंगलवार दोपहर तीन बजे महिला ने रुरुगंज चौकी के बाहर कीटनाशक पी लिया। बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहले भी महिला के जहर खाने की बात सामने आई है। एक मामले में महिला पर रिपोर्ट भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें