फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में अकेली महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 12 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10-रेखा। फाइल फोटो - फोटो : नेपालगंज में भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक में मौजूद दोनों देशों के अ​धिकारी।
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर पर वह अकेली थी। घटना के दौरान पति ट्रक लेकर गुवाहटी गया था, वहीं बच्चे बाहर खेलने चले गए थे।
विज्ञापन

घर लौटने पर बच्चों ने शव फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी के गांव जलुपुर निवासी संजय राठौर ट्रक चालक हैं। वह अपनी पत्नी रेखा (32) व तीन बच्चों दिव्यांशी (8), देवेश (6) और निधि (3) के साथ गांव में रहकर परिवार का पालन-पोषण करता है। वह अक्सर ट्रक लेकर बाहर जाता है।
इन दिनों संजय ट्रक लेकर गुवाहाटी गया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह बच्चे खेलने के लिए बाहर चले गए। इसी दौरान पत्नी रेखा ने घर के अंदर कमरे में लगी बल्ली में रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। घर आने पर बच्चे कमरे में पहुंचे तो मां को फंदे से लटका देख बच्चे चिल्लाते हुए बाहर निकले।
विज्ञापन

बच्चों को रोता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
जांच के बाद शव को पुलिस ने नीचे उतार लिया। पड़ोसी व बच्चों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला बीमारी से परेशान थी। उसे क्या बीमारी थी, यह पति के आने पर पता चलेगा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पति को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें