फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिक्षक का शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Thu, 12 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-9-विवेक गुप्ता। फाइल फोटो
विज्ञापन
दिबियापुर। पोस्टमार्टम के बाद शिक्षक का शव घर पहुंचने पर परिजन में चीख-पुकार मच गई। शिक्षक की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी विवेक गुप्ता (40) भाग्यनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। बुधवार को वह कॉलेज गए थे और आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे थे।
देर शाम वह रोज की तरह टहलने के लिए फफूंद स्टेशन पहुंचे। इसी दौरान दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस वहां से गुजरी। ट्रेन की रफ्तार से विवेक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जीआरपी ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। शव घर पहुंचने पर परिजन बेहाल हो गए। इसके बाद में कस्बा स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद शुक्ला सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। वहां उनकी अंतिम यात्रा ने शामिल होकर परिजन को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें