फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेत में सो रहे बराती के पैर पर चढ़ी कार, घायल

Tue, 28 Apr 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-7-अस्पताल में भर्ती घायल बराती।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात को एक खेत में ठहराया गया था। सोमवार सुबह कुछ बराती सो रहे थे। इसी दौरान एक बराती कार लेकर निकला और सो रहे एक युवक के पैर पर चढ़ा दी।
विज्ञापन

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गांव नगला भगत में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अर्ची पुरवा से रविवार रात बरात आई थी। लड़की पक्ष ने बरातियों को गांव किनारे एक खेत में ठहराया था। बरातियों के सोने के लिए यहां गद्दे डाले गए थे।
सोमवार सुबह करीब चार बजे बरात में आई इको कार मोड़ते समय सो रहे बराती सतीश (28) के पैर पर चढ़ गई। सतीश की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें