एरवाकटरा। सोमवार को उमरैन कस्बे में जनगणना अभियान की शुरुआत करते हुए जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों ने कस्बा वासियों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया। साथ ही 21 मई से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर कस्बे का नजरी नक्शा तैयार किया गया।
उमरैन के जनगणना सुपरवाइजर अंकित सोनी ने बताया कि वर्तमान में चल रही स्वगणना प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रगणक कृष्ण कुमार यादव, राजीव पोरवाल, आशा कार्यकर्ता गुलाबी देवी एवं ऊषा तिवारी के साथ कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं जनगणना करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि 21 मई से शुरू होने वाले जनगणना चरण को सुगम बनाने के लिए कस्बे का नजरी नक्शा भी तैयार किया गया जिससे कर्मचारियों को कार्य में सहूलियत मिल सके। (संवाद)