फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिजिटल हुनर का धमाका, एक मंच पर जुटे 300 से अधिक क्रिएटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को औरैया क्रिएटर धमाका कार्यक्रम हुआ। इसमें 300 से अधिक इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक क्रिएटर्स ने भाग लिया। डिजिटल कंटेंट मेकर्स भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में डिजिटल दुनिया के उभरते और चर्चित चेहरों का स्वागत व सम्मान किया गया।
विज्ञापन

समारोह में श्याम संजना यादव, रिचा तिवारी, राजा शिवानी और सक्सेना स्टार जैसे प्रमुख क्रिएटर्स मौजूद रहे। आसिफ भाई, भानु शाक्य, ऋषभ और पूजा उत्तरीपुरा ने भी सहभागिता की। मोनिका कुमारी, हाजी आरिफ, लवली यादव और सपना कुशवाहा भी उपस्थित थे। अन्नू ठाकुर, अंजली शर्मा, अभि तिवारी, दुर्गा यादव, नेहा और दिव्या समेत कई अन्य क्रिएटर्स भी आए। सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात की। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। डिजिटल स्पेस में बेहतर काम करने को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ।
आयोजक रियाज हिंदुस्तानी, आशीष राजपूत और शाहिद ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। इसका लक्ष्य ग्रामीण व स्थानीय युवाओं को साझा मंच देना था। सोशल मीडिया के जरिये प्रतिभा दिखाने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करना भी एक मकसद था। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मंच उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें