फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: होटल में महिला से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पहले उसे बदहवास कर दिया। इसके बाद हाईवे स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की बहन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वारदात 17 जुलाई की दोपहर की है। कानपुर देहात के खरका गांव निवासी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन की शादी सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। जनपद कानपुर देहात थाना राजपुर के गांव खरका निवासी ब्रजेश 17 जुलाई को उसकी बहन को बाजार में मिला।
विज्ञापन

पहचान होने से ब्रजेश उसे एक दुकान में ले गया। इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बदहवास हो गई। बाद में आरोपी उसे कानपुर-इटावा हाईवे पर स्थित नारायन पैलेस होटल ले गया।
आरोप है कि होटल में आरोपी ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को लखनऊ स्थित केजीएमयू ले जाया गया। वहां उसका उपचार हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने नारायन होटल पैलेस के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर के साथ विजिटर रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी को टीम दबिशें दे रही हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें