फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेप्टिक शॉक से हुई थी गर्भवती किशोरी की मौत

Tue, 22 Jul 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। एक गांव में प्रेमी संग रह रही गर्भवती किशोरी की शनिवार रात को मौत हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने युवक पर मारपीट करने व गर्भपात करवाने के दौरान मौत होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने चिता से शव उठा कर किशोरी का पोस्टमार्टम करवाया था। जिसमें सेप्टिक शॉक से मौत होना बताया गया है। वहीं परिजन ने अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी है।
अजीतमल कोतवाली के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के परिजन उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अपने गांव ले गए। बेटी की मौत पर दृष्टिबाधित माता-पिता रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

शाम को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, सोमवार शाम को आई किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में संक्रमण फैलने से अंगों का काम करना बंद कर देने (सेप्टिक शॉक) से मौत होना बताया गया।
बता दें कि अयाना थाने के एक गांव निवासी प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही किशोरी की शनिवार रात को सैफई में इलाज के दौरान जान चली गई थी।
युवक के परिजन शव को घर ले गए और गुपचुप तरीके से गांव के बाहर यमुना नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच किशोरी के माता-पिता अन्य लोगों के साथ पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने जलती चिता से शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। किशोरी की मां ने प्रेमी पर किशोरी के साथ मारपीट करने व गर्भपात करवाने के दौरान मौत होने का आरोप लगाया था।
परिजनों के अनुसार किशोरी 2024 में ननिहाल से युवक के साथ चली गई थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। परिजन की ओर से अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें