फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 22 Jul 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। पत्नी को लेने ससुराल गए एक युवक की रविवार को सैफई अस्पताल में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसे कमरे में बंद कर पीटने व हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ससुरालवाले जून में मारपीट कर घर छोड़ गए थे। तब से युवक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बेला थाना क्षेत्र के हरदू गांव निवासी किसान भाग्य सिंह (35) बीती 27 जून को अपनी पत्नी नीलू को लेने के लिए कन्नौज जिले के बक्स पुरवा गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। परिजनों के अनुसार एक माह पूर्व नीलू डेढ़ लाख रुपये और जेवर लेकर मायके चली गई थी। भाग्य सिंह पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो वहां इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद होने पर ससुरालजनों ने भाग्य सिंह की पिटाई कर दी। उसकी बाइक भी तोड़ दी। परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले 29 जून को भाग्य को गंभीर हालत में घर छोड़ गए। उसकी हालत देख परिजन उसे पहले तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक के पिता लाखन सिंह ने आरोप लगाया कि बेटे के ससुर रामाधार, सास सुनीता, पत्नी नीलू, भाई व दामाद कप्तान सिंह निवासी पट्टिया, कन्नौज ने मिलकर भाग्य की पीट-पीटकर हत्या की है। मृतक की सास की बहन ईश्वरवती ने भी दावा किया कि दामाद को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा गया।
परिजनों का आरोप यह भी है कि घायल हालत में इलाज के दौरान भाग्य सिंह ने उन्हें बताया था कि उसकी आंतें बाहर आ गई हैं। वहीं युवक की सास ने कहा कि दामाद भाग्य सिंह ने बताया था कि उससे एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह डर के मारे छिपना चाहता है। उनका दावा है कि उन्होंने उसे घर में शरण दी, लेकिन बाद में क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों ने हत्या के आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें