फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रही मां को रोड रोलर ने कुचला, मौत

Mon, 31 Mar 2025 04:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सीएचसी में मौजूद मृतका के परिजन व पुलिस। - फोटो : सीएचसी में मौजूद मृतका के परिजन व पुलिस।
विज्ञापन
एरवाकटरा। किशनी-बिधूना मार्ग पर दोबा मोड़ के पास बेकाबू होकर एक बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में पीछे से आ रहे रोड रोलर ने बाइक सवार मां को कुचल दिया। इससे महिला मीरा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला अपने बड़े बेटे की शादी के कार्ड बांटने छोटे बेटे के साथ बाइक से जा रही थी। दोबामाफी निवासी बलराम प्रजापति का परिवार अहमदाबाद में रहता है। उनके बड़े बेटे अजीत की शादी छह मई को अहमदाबाद में ही होनी है। इसके चलते बलराम की पत्नी मीरा देवी (50) अपने छोटे बेटे आशीष के साथ दोबामाफी व रिश्तेदारी में कार्ड बांटने आईं थीं।
सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब वह बेटे के साथ बाइक से कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदार के यहां एरवाकटरा जा रहीं थीं। दोबा मोड़ के पास निर्माणाधीन सड़क पर बाइक फिसल जाने से दोनों सड़क पर गिर गए। तभी रोड का लेवल कर रहे रोलर ने मीरा देवी को कुचल दिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग घायल महिला को सीएचसी एरवाकटरा ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मां की जान जाने से बेटा आशीष बदहवास हो गया। आशीष ने बताया कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मां की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।
एरवाकटरा थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रोड रोलर को कब्जे में लिया गया है। अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मौके से भागे रोलर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें