फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ नंबर पिलर में बेयरिंग के पास निकला छेद

Tue, 29 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
यमुना पुल से पहले लगाए गए बैरियर के पास तैनात पुलिस। - फोटो : यमुना पुल से पहले लगाए गए बैरियर के पास तैनात पुलिस।
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी के पुल पर खराब बेयरिंग बदलने का काम चल रहा है। रविवार की शाम को पिलर नंबर आठ के पास श्रमिकों को एक छेद दिखाई दिया था।
विज्ञापन

बेयरिंग निकलने के बाद पिलर में गहरा गड्ढा होने पर सोमवार को इसे कंक्रीट की ढलाई से भरा गया। वहीं पिलरों में प्लास्टर का काम जारी रहा। यमुना नदी के जालौन छोर पर सटे हुए गांवों के लोगों के लिए देवकली मंदिर की राह सोमवार को कठिन रही।
जालौन छोर से सामने दिखाए देने वाले देवकली मंदिर पहुंचने के लिए उन्हें बुंदेलखंड का सहारा लेना पड़ा। वहीं, पुल पर लोगों के निकलने की पाबंदी के बाद मरम्मत का काम तेजी से चल रहा। यहां पर आठ नंबर पिलर पर तीसरे दिन भी काम चलता रहा।
विज्ञापन

रविवार शाम काम कर रहे श्रमिकों की नजर पिलर में बेयरिंग के नीचे पड़ी। जहां एक बड़ा छेद दिखा, इसके बाद इसे कंक्रीट से भरा गया। अब इसमें बेयरिंग फिट की जा रही है। वहीं यमुना पुल पर लोग न पहुंचें इसे लेकर पुलिस बैरियर के पास तैनात रही।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि यमुना पुल की मरम्मत का काम समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। जो भी खामियां हैं, उन्हें खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें