कंचौसी के पास जमौली गांव में पौराणिक ब्रह्मदेव मंदिर।
- फोटो : कंचौसी के पास जमौली गांव में पौराणिक ब्रह्मदेव मंदिर।
कंचौसी। जनपद के जमौली गांव में पौराणिक ब्रह्मदेव का मेला चैत्र पूर्णिमा पर 12 अप्रैल को शुरू हो जाएगा। सुबह होते ही मेला परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।
जमौली के निकट स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। यहां हर वर्ष चैत्र की पूर्णिमा को विशाल मेला लगता है। महंत ने बताया कि मंदिर के पीछे पीपल का पेड़ लगभग 300 वर्ष पुराना है।
इसी प्राचीन पेड़ में बाबा ब्रह्मदेव का वास है। बाबा ब्रह्मदेव मंदिर के निकट भगवान शनिदेव, माता दुर्गा, बजरंगबली व भोले बाबा आदि के मंदिर हैं। महंत ने बताया 12 अप्रैल से यहां एक विशाल मेला लगेगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।