फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर 15 मरीजों को दीं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सहायल गांव में स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है। गांव में 50 से ज्यादा बुखार के मरीज होने की समस्या को अमर उजाला ने 26 सितंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। स्वास्थ्य टीम ने शनिवार को घर-घर जाकर मरीजों की जांच की और दवा वितरित की।
विज्ञापन

बारिश के बीच स्वास्थ्य टीम छाता लगाकर गांव के मोहल्ले में पहुंची। टीम ने मरीजों व उनके तीमारदारों से बात की। कुल 15 मरीजों की खून की जांच की गई। जांच में कोई भी मरीज डेंगू, मलेरिया या टाइफाइड से ग्रसित नहीं मिला। सभी मरीजों में वायरल बुखार की पुष्टि हुई। टीम ने गंदगी व जलभराव पर भी नजर डाली। फ्रिज कूलर में रखे सामान और लार्वा की भी जांच की गई।
सहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। सहायल गांव के एक मोहल्ले में 50 से ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित थे। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। सहायल पीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि मरीजों को दवा वितरित की गई है। मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें