फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फ्रिज से पानी निकालने गई पांच वर्षीय बच्ची की करंट से मौत

Sat, 30 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32- लक्षिता। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कन्नौज स्थित थाना सौरिख क्षेत्र के गांव ऐराहो में शुक्रवार को पांच साल की एक बच्ची करंट की चपेट में आने से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। बच्ची घर में फ्रिज से पानी निकाल रही थी। तभी उसे करंट लग गया।
विज्ञापन

गांव ऐराहो निवासी सुनील कुमार की पांच वर्षीय बेटी लक्षिता घर पर अपनी दादी के साथ थी। बच्ची की दादी घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थीं, तभी प्यास लगने पर लक्षिता पानी पीने के लिए घर के अंदर गई। फ्रिज का दरवाजा खोलने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।
काफी देर तक जब बच्ची बाहर नहीं आई तो दादी ने अंदर जाकर देखा। लक्षिता को बेसुध पड़ा देख परिजन उसे बिधूना सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि लक्षिता तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। पिता सुनील मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। गमगीन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर अपने पैतृक गांव लौट गए। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। घटना कन्नौज में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें