फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत पर बनी झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जली

Fri, 06 Mar 2026 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-25-जला पड़ा सामान व मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा तरा में शुक्रवार की दोपहर किसी वजह से आग लग गई। हादसे में एक परिवार की गृहस्थी का सामान जल गया। आग छत के ऊपर बनी झोपड़ी में लगी थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रमोद पाल ने बताया कि उनके चार बेटे हैं, इनमें से दो की शादी हो चुकी है और वह नीचे बने कमरों में रहते हैं। प्रमोद का अधिकांश सामान घर की छत पर बनी झोपड़ी में रखा हुआ था और वहीं पर खाना भी बनाया जाता था। शुक्रवार की दोपहर अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के मकानों में भी नुकसान हो गया। आग लगने से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जल गया।
पीड़ित के अनुसार आग में कपड़े, एक साइकिल, चार चारपाई, करीब 20 हजार रुपये नकद, अनाज तथा अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम और सहार थाने के एसआई कुलदीप राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आग की सूचना मिलने के बाद औरैया से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।
इस दौरान सीओ तेजवीर सिंह, फायर ब्रिगेड के अतुल कुमार और शशिकांत यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें