फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे पर खड़े डंपर में घुसा स्कूटी लदा कंटेनर, चालक बचा

Wed, 25 Mar 2026 05:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11-कानपुर-इटावा हाईवे पर खड़ा कंटेनर। संवाद
विज्ञापन
अनंतराम (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा के पास मंगलवार की देर रात हाईवे पर गुरुग्राम से स्कूटी लादकर कोलकाता जा रहा एक अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा।
विज्ञापन

टक्कर से कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक मामूली चोटें आईं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी ले गई।



अलीगढ़ निवासी ड्राइवर कुलदीप मंगलवार को कंटेनर में गुरुग्राम से नई स्कूटी लादकर कोलकाता के लिए निकला था। रात करीब 12 बजे जैसे ही वह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा के पास पहुंचा, तभी अचानक कंटेनर अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों की सूचना पर मुरादगंज चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल कुलदीप को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें