फोटो-6-अरिंद नदी पुल की टूटी रेलिंग।संवाद
सहार। औरैया-कन्नौज मार्ग पर गांव सौथरा अड्डा के पास स्थित अरिंद नदी के पुल की रेलिंग टूट जाने से हादसे की आशंका बढ़ गई है।
यह पुल काफी ऊंचाई पर बना हुआ है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। रात के समय गुजरने वाले वाहनों के लिए यह स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द पुल की रेलिंग बनवाने की मांग की है।