फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोदाम का जंगला काट ले गए 40 पेटी कोल्ड ड्रिंक, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के अछल्दा सड़क पर चोरों ने एक गोदाम को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने गोदाम के पीछे लगा लोहे का जंगला काटकर करीब 35 से 40 पेटी कोल्ड ड्रिंक पार कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब दुकानदार शाम को गोदाम खोलने पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अछल्दा सड़क स्थित गौरी इंटरप्राइजेज नाम के गोदाम के संचालक रामपाल सिंह ने बताया कि होली के त्योहार के चलते गोदाम एक दिन के लिए बंद रखा गया था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे जब भाई आनंद गोदाम खोलने पहुंचा तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका होने पर जब उसने पीछे जाकर देखा तो गोदाम का जंगला कटा हुआ पाया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह अंदर प्रवेश किया गया तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। गोदाम में रखी कोल्ड ड्रिंक की करीब 40 पेटियां गायब थीं। एजेंसी संचालक के मुताबिक चोरी हुए माल की कीमत लगभग 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गोदाम का जंगला काटकर चोरी किए जाने की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें