दिबियापुर। पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर गुरुवार को कस्बे में विभिन्न संगठन ने कैंडल मार्च व पुतला फूंकते हुए नाराजगी जताई।
पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कस्बा में अटेवा संगठन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं, श्रीराम युवा सेना, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति व नीमा संगठनों ने भी कैंडल मार्च निकाला।
वीरांगना अवंतीबाई पार्क के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। आतंकवाद के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद व भारत जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर थाने का स्टाफ मुस्तैद रहा। वहीं, औरैया शहर में सपा की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें पहलगाम घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।