फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनेपुर केंद्र से जुड़ते ही शहर को एक साथ बिजली

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण फीडर को आनेपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर अब पूरे शहर को एक साथ विद्युतापूर्ति की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

कई वर्षों से ओवर लोड की वजह से पूरे शहर को एक साथ बिजली नहीं मिल पा रही थी। बिधूना में नवनिर्मित 132 केवीए के विद्युत केंद्र के शुरू होने से ओवर लोड की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। वहीं शहर के विद्युत उपकेंद्र से ग्राम क्योंटरा, जैतापुर, जनेतपुर, भैरवपुर, भराड़ीपुर, भाऊपुर, सरैया आदि गांवों को एक अतिरिक्त फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती थी। अब इन गांवों की बिजली को आनेपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया गया है और ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से भी शहरी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह कार्य सोमवार तक पूरा हो जाएगा। इसी दिन से पूरे शहर को अब तीन से नहीं चार फीडरों से एक साथ बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं ग्राम स्थित 132 विद्युत केंद्र से ग्राम कखावतू के नवनिर्मित 10 एमबीए के विद्युत उपकेंद्र को शुरू करने के लिए 33 केबीए की एक अलग से लाइन खींच दी गई है। सोमवार से ही यह उपकेंद्र भी शुरू हो रहा है। इस उपकेंद्र से शहर के फीडर नंबर दो के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसी योजना पर बिजली विभाग के अधिकारी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें