फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक में खाता खोलने का विरोध

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। विकास खंड अजीतमल के प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को बीआरसी बाबरपुर में आयोजित शिविर में करीब 50 शिकायती पत्र बीएसए को सौंपे गये। शिक्षकों ने वेतन खातों को सहकारी बैंक में खुलवाए जाने के आदेश का विरोध किया। शिक्षकों ने मांग की उनके वेतन खाते राष्ट्रीयकृत बैंक में ही रखे जाएं। बीएसए ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार अहिरवार ने शिक्षकों से बातचीत करके समस्याओं का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया। शिकायती पत्र वेतन राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही रखने, अवशेष एरियर, रुके हुए वेतन, समायोजन, नवनियुक्त विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की नई पेंशन नीति के तहत फार्म भरवाने के संबंध में दिए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पांडेय, जिला समन्वयक कप्तान सिंह, डा. खालिद सिद्दीकी, अनुज अवस्थी, सुशील तिवारी, शिवकुमार यादव, नरेंद्र कुमार, लवगुरु, राहुल यादव, दिव्यमूर्ति मिश्रा, अरुण दीक्षित, दीपक दुबे, सुबोध दीक्षित, संजीव शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें