फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलकर महिला की मौत

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम ककरैया सेउदपुर निवासी मनीराम दोहरे की विकलांग पत्नी राममूर्ति (60) शुक्रवार की शाम घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच चूल्हे की चिंगारी से आग छप्पर में लग गई। आग की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग को काबू में किया। भीषण आग से मनीराम दोहरे के घर में रखा अनाज, कपडे़, बर्तन, बिस्तर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। महिला को दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मामूली उपचार के बाद उसे औरैया रिफर कर दिया। औरैया अस्पताल लाते समय रास्ते में राममूर्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस व तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसओ फफूंद केडी यादव व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने मृतक की परिवारीजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें