औरैया। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हुए। घायलों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घटनाओं की एनसीआर दर्ज कर ली है।
शहर के मुहल्ला सत्तेश्वर निवासी मुन्ना खां ने पुलिस को बताया कि देवकली चौकी के निकट जालौन जिले के थाना रामपुरा के ग्राम हुसेपुरा निवासी मुडे खां, गुल्लन खां, फिरोज खां, साबिर ने उसे रोका और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज कर पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मिलकर उसे पीटा। राहगीरों ने उसे बचाया जिस पर मारपीट करने वाले लोग उसे जान माल की धमकी देकर भाग निकले। क्षेत्र के ग्राम क्योटरा निवासी बद्री दयाल ने बताया कि दरवाजे पर कुन्नू और करुणेश उसके भतीजे अनूप को गाली गलौज करते हुए मारने लगे। उसने व ग्रामीणों ने उसे बचाया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।