फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से घर में घुसकर मारा

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया-फफूंद। फफूंद थाना क्षेत्र में दलित एक्ट के दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान लेवा हमला किया जिसमें एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को औरैया अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने तीन घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रिफर कर दिया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाठक निवासी रामसनेही पुत्र गोकुल प्रसाद दोहरे ने ढाई साल पहले बसपा सरकार में दलित एक्ट के तहत शशिभूषण के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मुकदमे की वापसी को लेकर दबाव बना रहे शशिभूषण शुक्रवार की शाम चार बजे भाई गौरव व अन्य साथियों के साथ धारदार हथियार व असलहों से लैस होकर रामसनेही के घर पहुंचे और मुकदमा वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दी तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते शशिभूषण व उनके साथ आने वाले लोगों ने रामसनेही पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद गोविंद बाबू पुत्र रामसनेही, देवेंद्र कुमार पुत्र रामसनेही, रीतू पत्नी देवेंद्र बाबू ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा और गोविंद बाबू पर फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले लेकिन पुलिस को एक पक्ष के गोविंद बाबू, देवेंद्र कुमार, रामसनेही और रीतू और दूसरे पक्ष से शशि भूषण घायलावस्था में मिले। पुलिस ने पांचों घायलों को डाक्टरी के लिए औरैया अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने गोविंद बाबू, देवेंद्र और रामसनेही व शशिभूषण की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रिफर कर दिया। अस्पताल में रीतू ने बताया कि शशिभूषण के साथ आए हमलावरों की फायरिंग से गोविंद घायल हुए हैं। थाना प्रभारी केडी यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा लेकिन यह मामला काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें