फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गेल बिहार स्थित गेल डीएवी माडल स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने वाहवाही लूटी। विभिन्न वर्गों में आकांक्षा, शारवि, ध्रुव, साक्षी, श्रुति, सदफ, उर्वशी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

गेल बिहार के क्लब बिल्डिंग में आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में एलकेजी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने फिल्मी और लोकगीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। हर्षिता ने डोला रे डोला, शारवि त्रिपाठी ने एक दो तीन.., साक्षी यादव ने अमर अकबर एंटनी.., सूर्यांश ने इश्क तेरा तड़पाए आदि फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर गेल डीएवी पब्लिक स्कूल गेल गांव की शिक्षिका मालविका दास, केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी की श्रीमती तृप्ति गुप्ता एवं गेल डीएवी माडल स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री भावना भारद्वाज मौजूद रहीं। एकल नृत्य प्रस्तुतिकरण करने वाले बच्चों में से आकांक्षा, शारवि, ध्रुव मीना, साक्षी, श्रुति, सदफ, उर्वशी को पहला पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर दीक्षा, अनन्या, उत्कर्ष, सौरव, जया, अमरदीप, तलहा एवं हर्षिता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें