फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय बजरंग ने यंग स्टार क्लब को हराया

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। हरियाली क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। फाइनल मैच में जय बजरंग क्लब ने यंग स्टार क्लब को कड़े मुकाबले के बीच 30 रनों से हरा दिया। मैच समापन अवसर पर मानस इंटर कालेज के शिक्षक रोहन कुमार ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। शिक्षक रोहन कुमार ने कहा कि खेल में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। खेलों का मकसद समाज में सद्भावना पैदा करना है। इससे पूर्व फाइनल मैच में जय बजरंग क्लब ने टास जीता और बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 130 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। बाद में खेलते उतरी यंग स्टार क्लब की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन ही बना पाए। मैन आफ द मैच मुकेश राठौर को घोषित किया गया जबकि मैन आफ द टूर्नामेंट शशांक दीक्षित को घोषित किया गया। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार गोपाल शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाले बल्लेबाज का खिताब अनिल दुबे को दिया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान की। बलवीर यादव कल्लू, सवेंद्र यादव, भूरा यादव, अजीत यादव, आदित्य तिवारी, मनोज कुमार, रवी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें