फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों की रिपोर्ट देने का निर्देश

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जल बचाओ अभियान के तहत जिला स्तर पर भी कवायद तेज कर दी गई है। जिले भर के तालाबों, बंबो रजबहों एवं माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने के अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों को दुरुस्त करने के जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गत दिवस अपर जिलाधिकारी लालमणि मिश्रा की ओर से सभी खंडविकास अधिकारियों एवं नगर3 पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को तालाबों व हैंडपंपों की वास्तविक स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे। इस बाबत एडीएम ने ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह दो दिनों में सत्यापित रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत कर दें। रिपोर्ट में देरी पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सत्यापन रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सिंचाई विभाग एवं नलकूप विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों को भरवाने के निर्देश दिए साथ ही मानक न पूरे करने वाले तालाबों को मनरेगा योजना के तहत पूरा कराने के बीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल बचाओ महाअभियान में सभी की सहभागिता से ही अच्छे परिणाम निकल कर सामने आ सकते हैं। वर्षा जल संचयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पौंड, पिट निर्माण कराया जाए। अपर जिलाधिकारी लालमणि ने सिंचाई एवं नहर विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि नहरों बंबों एवं माइनरों के अलावा रजबहों में निरंतर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें