फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर धावा बोलने वाले बदमाश अब भी फरार

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। तेल व्यवसायी के घर पर बदमाशों के धावा बोलने के चार महीने गुजरने के बाद भी अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उस दौरान व्यवसायी और मोहल्लेवालों ने एक बदमाश को मार गिराया था जबकि व्यवसायी पुत्र बदमाश की गोली से घायल हो गया था। घायल के इलाज में ही परिवार वालों का काफी धन खर्च हो गया जिससे वह लोग आर्थिक तंगी में आ गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि विवेचना अधिकारी को वर्कआउट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

26 दिसंबर को मुरादगंज के तेल व्यवसायी जगदीश शर्मा के घर पर बदमाशों ने धावा बोला था। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी पुत्र राम कुमार को गोली मार दी थी। बाद में बदमाश को पीट पीटकर मार डाला गया था जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे थे। मारे गए बदमाश से मोबाइल व पिस्टल बरामद हुई थी। इसके बाद भी पुलिस ने तफ्तीश के नाम पर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया ।
तफ्तीश कर रहे मुरादगंज चौकी प्रभारी एमपी सिंह सही जांच करने में असमर्थता जताते हैं। मोबाइल की काल डिटेल और अन्य जानकारियों के बारे में वे मौन साध लेते हैं। उनका सिर्फ यही कहना है कि अभी जांच चल रही है। उधर पीड़ित परिवार का भी बुरा हाल है। रामकुमार के इलाज में काफी खर्चा होने तथा व्यवसाय ठप रहने से आर्थिक तंगी हो गई है। बदमाशों का सुराग न लगने से परिवार डरा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि वे इस घटना के बारे में पूरी जानकारी करेंगे। साथ ही घटना का वर्कआउट करने के लिए संबंधित विवेचना अधिकारी को निर्देशित करेंगे। अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई करेगी। अपराधी बचेंगे नहीं वे शीघ्र ही कानून की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें