फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद बालिका को जिंदा जलाया

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अछल्दा (ब्यूरो)। गांव के ही युवक ने बालिका को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में बालिका ने दम तोड़ दिया। मरने से पहले डॉक्टरों के सामने उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को बयान दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

घटना औरैया के गांव ग्वारी की है। शनिवार सुबह नाथूराम जाटव परिवार के साथ रिश्तेदारों को छोड़ने गया था। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री काजल अकेली थी। इसी दौरान गांव के दबंग रूपलाल उर्फ रंगलाल ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। भेद खुलने के डर से उसने काजल पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी और भाग गया। उसी समय अन्य परिजनों के साथ नाथूराम घर लौटा तो लपटों से घिरी मरणासन्न बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने डाक्टरों की मौजूदगी में बालिका से बयान लिए। काजल ने बताया कि रूपलाल ने दुष्कर्म के बाद उसे जलाया है। बालिका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाना चाहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें