फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में कस्बे के लोगों ने लगाई गुहार

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन कस्बे के लोगों ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर जनता दरबार में दिया। सभी लोगों ने अपनी समस्याओं से सीएम को अवगत कराते हुए शीघ्र सभी समस्याओं के निराकरण की मांग की। सीएम से मिलकर लौटे इन लोगों ने बताया कि उन्हें सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन सीएम ने दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर सभी समस्याएं शीघ्र नहीं निपटतीं है तो वह दोबारा अपनी गुहार सीएम से लगाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले कुंवर मानवेंद्र सिंह पोरवाल, मुन्ना खां, सिराजुल्दीन, सैफुल्ला खान, बेचेलाल कोरी, राकेश पाल आदि लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लगे जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इन व्यापारी नेताओं ने कहा कि सीएम को उन्होंने नगर की 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने फफूंद नगर की विरासत तहसील फफूंद को उसका दर्जा देने, फफूंद को दिन व रात में 10-10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, फफूंद से आगरा, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली आदि के लिए बसों की मांग की गई है। साथ ही नगर में एक उच्च सुविधा युवक डाक्टर एवं स्टाफ की तैनाती, वर्षों पुराने अस्पताल को प्रारंभ कराने, कस्बे में विकास कराने, एनटीपीसी से घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध कराने संबंधी 11 मांगे की गई हैं। व्यापारी नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जल्द समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें