फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और विक्रम की भिड़ंत में चार घायल

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बस ने ओवरटेक करते समय विक्रम को गुरुवार सुबह साइड से कट मार दिया। इसमें चार यात्री घायल हुए, जिन्हें औरैया अस्पताल में भर्ती किया गया। डाक्टरों ने एक की हालत गंभीर देख सैफई रिफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गुरुवार को अजीतमल से औरैया सवारियां लेकर आ रहे विक्रम को बस के चालक ने ओवरटेक करते समय कट मार दिया। घटना मुरादगंज और औरैया बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले फतेहपुर गांव के पास की है। विक्रम का चालक अनियंत्रित हो गया और विक्रम पलट गया। इससे विक्रम में सवार सौरभ सोनी (20 वर्ष) पुत्र मुकेश बाबू निवासी जगतपुर अयाना, रमेश शर्मा (45 वर्ष) पुत्र नाथूराम, दीपा शर्मा (20 वर्ष) पत्नी अरविंद, अरविंद (25 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश निवासीगण सिलहरा राजपुर रमाबाई नगर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को औरैया अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल सौरभ सोनी की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रिफर कर दिया। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें