फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में गूंजा जल बचाओ का मुद्दा

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला विज्ञान क्लब औरैया के तत्वावधान में मंगलवार को आदर्श इंटर कालेज रुरुगंज बिधूना में विज्ञान लोकप्रिय करण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि, बागवानी, पौधारोपण को बढ़ावा देने के साथ ही जल बचाओ अभियान के लिए बल दिया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि मानव पानी का इस कदर दोहन करने में लगा हुआ है कि उसे आने वाले समय में पानी की कमी से उत्पन्न होने वाली स्थिति का आकलन नहीं है। पानी मानव जीवन के लिए आवश्यक अवयव है इसे बचाना होगा। आवश्यकता के अनुसार ही जल का उपयोग करें। मानव बलि, बाल बलि जैसी घटनाएं मानवता के कलंक हैं। इस प्रकार के अंध विश्वास को दूर करने के लिए पूरे क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने नारी शिक्षा, कुरीतियों और भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में चर्चा की।
प्रधानाचार्य विश्राम सिंह यादव ने बच्चों से पानी के संरक्षण और उपयोगिता के बारे में बताया। कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीकांती दीक्षित, ग्राम प्रधान छोटेलाल दिवाकर, आरएस शिक्षा संस्थान के प्रबंधक महावीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें