फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजमेंट और शिक्षक विवाद में फंसे छात्र

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तिलक महाविद्यालय में छह महीने से शिक्षक-मैनेजमेंट के बीच विवाद में छात्र फंसे हैं। कालेज में पठन पाठन चौपट हो गया है। वेतन विसंगतियों को दूर करने के हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया। शिक्षक का आरोप है कि कालेज मैनेजमेंट उनका शोषण कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को डा. वीणा पांडेय, अनीता परिहार, पल्लवी सिंह, राकेश गुप्ता, विकास दुबे, शिव सागर कटियार, अतुल मिश्रा, नलिन सिंह, सोनिया मिश्रा ने प्राचार्य डा. सुशील गुप्ता से हुई वार्ता के बाद महाविद्यालय मैनेजमेंट पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में गर्मियों में कभी भी स्ववित्त पोषित शिक्षकों को महाविद्यालय में नहीं बुलाया गया लेकिन इस बार जब हाईकोर्ट का उन्होंने सहारा लिया तो मैनेजमेंट ने उनका उत्पीड़न शुरू करते हुए उन्हें गर्मियों में भी महाविद्यालय में हस्ताक्षर करने केलिए आने के आदेश दिए हैं। शिक्षकाें ने बताया कि इसके अलावा प्रबंध समिति ने महिला शिक्षकों द्वारा शासनादेश के तहत ली गई चाइल्ड केयर लीव का भी भुगतान भी उनके वेतन से काट लिया है। इसके खिलाफ वे लोग महिला आयोग में शिकायत करेंगे। इस संबंध में महाविद्यालय के मंत्री रूपराम पोरवाल ने किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें