फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। मोहल्ला चमनगंज में घर के दूसरी मंजिल के कमरे में 22 वर्षीय युवक का शव लटका मिला है। युवक के आत्महत्या की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम चिरैयापुर का मजरा राठौरा का अड्डा निवासी शंभू दयाल राठौर का 22 वर्षीय पुत्र दिलीप राठौर मोहल्ला चमनगंज में कंप्यूटर सेंटर की दुकान करता था। गुरुवार शाम काम निपटाने के बाद वह अपने घर में चला गया। सुबह दुकान पर काम कराने आए लोगों ने दिलीप को आवाज लगाई तो उत्तर न मिलने पर मोहल्ले वासियों को शक हुआ। लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोला। तभी लोगों की नजर दूसरी मंजिल के कमरे में लटक रहे दिलीप के शव पर पड़ी। आननफानन में इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीं दिलीप राठौर की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें