फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबी में मिला दुकानदार का शव

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार सुबह राणानगर वार्ड स्थित बिधूना तिराहे पर एक दुकानदार का शव उसकी दुकान के नीचे बंबी में मिला। शव मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बहेरे वाली पुलिया से गुजरी बंबी में शव आने की सूचना से आसपास के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही शिनाख्त करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। उमरी से पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त सोबरन (65) पुत्र सीताराम निवासी उमरी दिबियापुर के रूप में की। परिजनों के अनुसार उनकी बहेरे वाली पुलिया के पास पान मसाले की दुकान थी। वे काफी समय से बीमार थे। अनुमान है कि सोमवार रात में ही वे बंबी में गिर गए होंगे। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें