फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर / फफूंद (औरैया)। सहायल थाना पुलिस ने सोमवार शाम ग्राम बगियापुर में छापा मारकर एक खेत से 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी सहित दो लोग फरार हो गए। थाना पुलिस ने मंगलवार को प्रेस के सामने अवैध शराब पकड़े जाने का खुलासा किया। इस मौके पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सहायल थाने में एसपी भी पहुंच गए। पकड़े गए आरोपी रामू पांडेय पुत्र रामलखन निवासी भितरागांव थाना सहायल एवं बृजेंद्र सिंह पुत्र लालसिंह निवासी बनपुर्वा थाना सहायल हैं। आरोपियों ने एसपी को बताया कि हरियाणा से शराब लाकर यहां अवैध रूप से बेचते हैं। पकड़ी गई 70 पेटी में कुल 3360 बोतलें हैं। इनकी अनुमानित कीमत 2.16 लाख है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बगियापुर निवासी बृजपाल लोधी पुत्र लालाराम के खेत पर थानाध्यक्ष सहायल देवेंद्र सिंह एवं उपनिरीक्षक प्रेमानंद शर्मा ने छापा मारा। छापे के दौरान खेत मालिक ब्रजपाल एवं मुख्य आरोपी सुभाष यादव पुत्र अतर सिंह निवासी करियापुर थाना सहायल मौके से भाग निकला। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सहायल थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के अनुसार जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं रविवार रात तमंचेें के बल पर बदमाशों ने युवक के साथ लूटपाट की थी। पीड़ित विकास यादव पुत्र अहिवरन सिंह निवासी नगला भदौरिया ने थाने में टीटू यादव पुत्र नेगपाल निवासी माहिया चक्रपणि के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें