फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को अगवा कर पचास हजार लूटे

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हाइवे पर वाहन का इंतजार कर रहे किसान को कार सवार बदमाशों ने जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट कर उससे पचास हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाशों ने क्षेत्र के ग्राम टिकौली के समीप किसान को अधमरा कर फेंक दिया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के ग्राम बीजलपुर थाना मंगलपुर निवासी फूल सिंह पुत्र रामनारायन कुशवाहा किसान हैं। शुक्रवार देर शाम वह शहर के आवास विकास निवासी बेबू उर्फ छुन्ना त्रिवेदी को बेचे गल्ले का रुपये लेने उनके घर आया था। रुपये लेने के बाद वह हाइवे रोड पर इंडियन आयल पुलिस चौकी के समीप वाहन का इंतजार रहा था। करीब पांच मिनट बाद एक कार वहां आई और उसमें सवार बदमाशों ने फूल सिंह को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही कार कुछ दूर पहुंची, बदमाशों ने तमंचे की बट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद फूलसिंह के पास रखे पचास हजार रुपये भी लूट लिए। इस बीच एक बदमाश ने ग्राम टिकौली के समीप किसान को कार से फेंक दिया और रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसान जैसे-तैसे कोतवाली पहुंचा और कोतवाल विक्रमाजीत सिंह को घटना की जानकारी दी। कोतवाल ने पीड़ित की समस्या सुनकर आसपास दबिश दी लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने घायल किसान को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें