अटसू (औरैया)। कसबे में चल रहे दंगल के दूसरे व अंतिम दिन महिला पहलवानों की कुश्ती लोगों के लिए खासी आकर्षण का केंद्र रही। दंगल का उद्घाटन ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी ने किया। पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
दंगल के अंतिम दिन प्रतियोगिता में झांसी के पहलवान बालमुकुंद, मेरठ के शिबू पहलवान, हनुमान गढ़ी इलाहाबाद के बाबा लोटन दास, गोरखपुर के यशपाल सिंह पहलवान विजयी रहे। वहीं आज हुए दंगल में महिला पहलवानों ने जमकर अपने जौहर का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों ने भी फ्री स्टाइल कुश्ती में हिस्सा लेकर दस-दस हजार रुपये का इनाम जीता। कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रतिभारंजन पांडेय, सहदेव राजपूत, पंकज मिश्रा, आसू भदौरिया, ठाकुर मुन्ना सिंह, अनुराग तिवारी, आलोक अवस्थी, बंटू वर्मा ने दंगल के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। दंगल का समापन प्रापर्टी डीलर जयवीर गुप्ता ने किया।