फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे से ही हिंदुस्तान महान

Sun, 09 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लंदन से आए जरनल सेक्रेट्री इस्लामिक वर्ल्ड के उलेमा ने जलसे के दौरान समाज के लोगों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की। साथ ही इस्लाम धर्म के बारे में जानकारी दी। जलसे में काफी दूर से लोग तशरीफ लाए थे। इसमें बताया गया कि हिंदू हो या मुस्लिम भाईचारे के साथ रहें तभी एक अच्छे मुल्क का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

शहर के खानपुर स्थित जलसे में लंदन से शिरकत करने आए उलेमा हजरत अल्लामा कमरुज्जमा खां साहब आजमी ने वार्ता के दौरान बताया कि हमारा हिंदुस्तान सब देशोें से अच्छा है। इस धरती में पैदा होना और एक दूसरे के दुखों में शरीक होना गर्व की बात है। हिंदुस्तान सोने की चिड़िया है, भाईचारे के साथ रहना ही मुल्क के लिए सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू - मुस्लिम एकता की मिसाल सभी मानते हैं। हम सभी को एक साथ रहकर भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। उन्होंने बताया कि जब वह 38 वर्ष की उम्र में लंदन गए थे तो भारत शिक्षा समेत कई चीजों में पिछड़ा था। लेकिन अब भारत ने नया मुकाम हासिल किया है और अन्य देशों से कहीं ज्यादा तरक्की की है। वार्ता के दौरान हजरत मौलाना नूरुव नवी साहब, हजरत मौलाना अशरफ कुरैशी व शहरकाजी कारी मोहम्मद आरिफ रहमानी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने शहर के खानपुर कस्बे में आयोजित जलसे में समाज के लोगों को इस्लाम के बारे में जानकारी दी। जलसे में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें