फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पांच लाख के जेवर लूटे

Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बदमाशों ने बुधवार की रात नगर के मोहल्ला सूरजपुर के एक घर में घुसकर महिलाओं को पीटा। तोड़फोड़ की और बक्से में रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। पड़ोसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सूरजपुर में पूर्व सैनिक स्व. बृजेंद्र सिंह बैश के घर पर बदमाशों ने धावा बोला। घर पर पूर्व सैनिक की विधवा पत्नी प्रभादेवी, पुत्रवधू विमला पत्नी इंद्रपाल, विवाहिता पुत्री अर्चना पत्नी अवनीश, आरती, खूशबू (दोनाें पुत्रियां) सो रही थीं। परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने सबसे पहले डंडे का प्रहार कर प्रभादेवी को लहूलुहान कर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर की अन्य महिलाओं पर भी प्रहार करते हुए इन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। शोरगुल करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस दौरान बदमाशों ने घर के सभी लोगों से मोबाइल छीन लिए तथा घर की सेफ व बक्सों को तोड़ दिया। एक बक्से में परिवार के जेवरात झुमकी, ब्रजबाला, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पेटी, दो चैन, छह चूड़ी सहित पांच लाख से अधिक के जेवरातों को बक्से सहित लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तब उन्होंने पुलिस को फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक अभियोग दर्ज नहीं हो सका था। इस वारदात से मोहल्ले में दहशत है।
विज्ञापन

घटना को लेकर लोगाें में चर्चाएं थीं कि मोहल्ले के एक सिरे पर अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर अर्से से हो रहा है। यहां नशे के लती और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगाें का दिन से रात तक जमावड़ा रहता है। इस घटना के पीछे ऐसे तत्वों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें