फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवतीगंज को होने लगी पेयजल आपूर्ति

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। दो वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार भगवतीगंज के निवासियों को शुक्रवार को नगर पंचायत से पानी की आपूर्ति होने लगी। हालांकि दो वर्षों से बंद पड़ी पाइप लाइन में कई स्थानों पर लीकेज की समस्या के चलते साफ पेयजल नहीं मिला, लेकिन नगर पंचायत कर्मियों का दावा है कि एक-दो दिन में भगवतीगंज में पेयजलापूर्ति पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग फफूंद पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते जल निगम द्वारा पाइप लाइन शिफ्ट की गई थी। परंतु समय से पाइप लाइन शिफ्टिंग न होने के कारण कई वार्डों वाले भगवतीगंज के निवासियों को नगर पंचायत से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। पिछले माह ओवरब्रिज के निरीक्षण पर पहुंचीं प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान के सख्त निर्देशों के बाद जलनिगम ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के लिए 15 अक्टूबर से ठेकेदार को लगा दिया। लगभग दस दिन तक चले कार्य के बाद ककराही बाजार क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास पाइप लाइन को भगवतीगंज की पाइप लाइन से जोड़ दिया गया। नगर पंचायत कर्मचारी बताते हैं कि शुक्रवार सुबह लाइनपार भगवतीगंज क्षेत्र को नगर पंचायत की पानी की टंकी से पेयजलापूर्ति दी गई। नगरपंचायतकर्मियों ने माना कि भगवतीगंज में पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी पाइप लाइन में कई स्थानों पर लीकेज आदि की समस्या है। बताया कि एक दो दिन में लीकेज की समस्या दूर करके विधिवत पेयजल की आपूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें