बीमा के 12 लाभार्थियों को 32 लाख
dlअमर उजाला ब्यूरो
औरैया। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर सांसद प्रेमदास कठेरिया व सदर विधायक मदन सिंह गौतम ने कृषक दुर्घटना बीमा के 12 लाभार्थियों को 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की चेक वितरित की।
कृषक दुर्घटना बीमा की सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में सांसद कठेरिया ने कहा कि सपा सरकार ही गरीबों की सच्ची हितैषी है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखकर सिंचाई के लिए मुफ्त पानी की व्यवस्था कराई वहीं दुर्घटनाओं की स्थिति में पीड़ित परिवार को सहायता राशि मुहैया कराई। कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के खजाने में रखा जनता की गाढ़ी कमाई का धन दिल खोलकर अपने निजी स्वार्थो पर बर्बाद किया। इससे जनता विकास से कोसों दूर हो गई। सदर विधायक मदन सिंह गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग और जाति के लोगों के लिए योजनाएं चलाकर प्रदेश के खजाने का मुंह खोल दिया है। दुर्घटनाओं में मृत किसानों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की चेक दी गई। इस संबंध में एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिन लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि मिली है। उन्हें शासन से बजट प्राप्त होने के बाद चार-चार लाख रुपये और दिए जाएंगे।
इन्हें दी गई आर्थिक सहायता
शिरोमणि देवी, लक्ष्मी देवी, रोशनी देवी, बबली और गुलाबी देवी को पांच-पांच लाख के अलावा मीरा देवी, ऊषा देवी, कंठश्री, सावित्री देवी, अनोखी देवी, राधा देवी व मंजूलता वर्मा को एक-एक लाख रुपये की चेक दी गई।