फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42.90 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो ड्रॉप

Mon, 16 Sep 2013 05:37 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पल्स-पोलियो कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में सीएमओ डा.नरेंद्र सिंह ने बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पूरे जिले में 778 बूथों पर 1556 वैक्सीनेटरों ने 1 लाख 6 हजार 586 बच्चों को दी दो बूंद जिंदगी की।
विज्ञापन

रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल से हुई। पूरे दिन चले अभियान में एरवाकटरा में 45.97, अजीतमल में 41.55, औरैया नगर में 40.27, अयाना में 41, शहाब्दा में 40.07, दिबियापुर में 43.38, फफूंद में 42.60, बिधूना में 46.10 तथा सहार में 43.54 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान प्रभारी डा.विनोद सागर ने बताया कि पूरे जिले में पल्स-पोलियो अभियान के तहत 2 लाख 48 हजार 433 बच्चों का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 1 लाख 6 हजार 586 बच्चों को पोलियो से बचाने की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान को पूरे जनपद में सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए 778 बूथ बनाए गए।
जिन पर 1556 वैक्सीनेटरों को तैनात किया गया था। बताया कि इसके अलावा इन बूथों पर नजर रखने के लिए 28 सेक्टर एमओ तैनात किए गए। जबकि 49 ट्रांजिट टीमों को बस स्टैंड, भट्टा, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया था। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री सागर ने बताया कि पिछले अभियान की तुलना में इस बार .96 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अब घर-घर पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वैक्सीनेटर कर्मी घरों में जाकर पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह गए बच्चों को खुराक पिलाएंगे। इसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रवीण रायजादा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एमके गौतम सहित अस्पताल कर्मियों का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें