फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों ने बहाई काव्य धारा

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्थानीय साहित्य भारती पुस्तकालय में रविवार को कवियों ने काव्य की धारा बहाई। इस दौरान दो कवियों को रूपेश नरायन शुक्ल और ज्ञानेंद्र मोहन वर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद और साहित्य भारती संस्था के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य भारती पुस्तकालय में काव्य गोष्ठी हुई। इस मौके पर कवियों ने रचनाएं पढ़कर खूब वाहवाही लूटी। हास्य कवि प्रकाश चंद्र मिश्रा औघड़ को रूपेश नरायन शुक्ल पुरस्कार तो लोकगीत के कवि राधा चरन गुप्ता को ज्ञानेंद्र मोहन वर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कवि अजय शुक्ला, अशोक गुप्ता खरतल, जितेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र कुमार पांडेय, सत्य नारायण शुक्ला, रामस्वरुप दीक्षित, राजकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें