अजीतमल(औरैया)। इस भीषण गर्मी में अजीतमल कस्बे के लोग पानी की एक एक बूंद के लिये तरस रहे है । मोहल्ला आर्य नगर, राजीव नगर, अंबेडकर नगर, आजाद नगर, गांधी नगर वार्डाें में करीब दो माह से नलों में सुचारू रूप से पानी नहीं आया है।
अजीतमल में करीब आधा दर्जन मोहल्लों को सप्लाई करने वाली एक मात्र पानी की टंकी गांधीनगर में बनी है। इस टंकी से बिजली आने पर सीधा पानी सप्लाई किया जाता है। क्योंकि लो वोल्टेज की समस्या के चलते करीब दो माह से पानी की टंकी में पानी ऊपर नहीं चढ़ता है। नगर के लोगों को पानी के लिये दर दर भटकना पड़ रहा है। सुबह हैडपंपाें पर लंबी लाइन देखने को मिलती है। कस्बे के लोग इस समस्या से नगर पंचायत को कई बार अवगत करा चुके हैं। आज तक समस्या का कोई पुख्ता समाधान नहीं हुआ है। लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिये पिछले कार्यकाल के अध्यक्ष रामदर्शन कठेरिया के समय में सभी टंकियों पर स्टेबलाइजर की व्यवस्था की गई थी। कुछ समय बाद स्टेबलाइजर बेकार हो गये। कस्बे के विष्णु मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, नारायण सिंह, कमलेश कुमार आदि लोगो ने पानी की समस्या से शीघ्र ही निजात दिलाई जाये ।