फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपत्र नहीं बांटने पर ठेकेदारों का हंगामा

Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आखिरी दिन प्रपत्र नहीं बंटने से खफा ठेकेदारों ने सोमवार को पीडब्लूडी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। टेंडर प्रक्रिया में गोलमाल का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने एसडीएम डा.सीएल सोनकर से शिकायत भी की है।
विज्ञापन

दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने छह करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से औरैया जिले में सड़कों के निर्माण, मरम्मत आदि के लिए टेंडर निकाले थे। प्रपत्र कार्यालय में 25 से 29 अप्रैल तक मिलने थे। सोमवार को आखिरी तारीख होने पर कई ठेकेदार सुबह से प्रपत्र लेने के लिए कार्यालय मे इकट्ठा हो गए। वहीं प्रपत्र बांटने के लिए तैनात बाबू काउंटर छोड़कर इधर-उधर टहलते रहे। इससे नाराज ठेकेदारों ने जमकर हंगामा काटा। ठेकेदार जितेंद्र यादव ने कहा कि वह सुबह से प्रपत्र लेने को कार्यालय में बैठे हैं लेकिन संबंधित बाबू ने उन्हें यह कहकर टरका दिया कि अभी प्रपत्र उनके पास आए ही नहीं है। उन्होंने पूरी टेंडर प्रक्रिया में गोलमाल होने का आरोप लगाया है। प्रपत्र बंटते न देख लोगों ने एसडीएम सदर डा.सीएल सोनकर से शिकायत की। इस पर उन्होंने संबंधित बाबू से जानकारी की तथा प्रपत्र न बांटने पर कड़ी फटकार लगाई। प्रपत्र बांटने वाले बाबू राम मनोहर गुप्ता का कहना है कि शाम 4 बजे तक फार्म बंटने हैं वे वितरित किए जाएंगे। इसके बावजूद भी मनमानी का बोलबाला रहा और शाम तक प्रपत्र नहीं वितरित किए गए। मालूम हो कि पूर्व में भी इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। प्रपत्रों को रात में वितरित किया गया था। शिकायत होने पर सभी टेंडर निरस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें