फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
Auraiya
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शारदीय नवरात्र की प्रथम देवी शैलपुत्री का शहर के मंदिरों में भव्य दरबार सजाया गया। सुबह से लेकर शाम तक देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ रही। कुमकुम, सुपाड़ी, ध्वजा, नारियल से पूजा अर्चना कर मां भक्तों ने माथा टेक मां से मुरादें मांगी।
विज्ञापन

पार्वती, सती, उमा, अर्पणा, गौरी, महेश्वरी, शिवांगी, शुभांगी, पर्वतवासनी आदि नामों से जगत में विख्यात शारदीय नवरात्र की प्रथम देवी शैलपुत्री की आज उपासना की गई। राजा दक्ष के घर जन्मी सती को जब पिता के यज्ञ में भगवान शिव को ना बुलाने का पता चला तो अपमान व क्रोधवश यज्ञ की अग्नि में सती हो गई। प्रतिपदा में माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा घट स्थापना के साथ करना मंगलकारी होता है। मां के इसी स्वरूप का दर्शन करने के लिए देवी भक्तों ने घरों में घट स्थापना कर अखंड ज्योति, फल, मिष्ठान, घृत, अक्षत आदि पूजन सामग्री से मां की स्तुति की और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिरों में भी घट स्थापना कर मां शैलपुत्री का भव्य श्रृंगार किया गया। प्राचीन मंदिर मां मंगला काली, नारायनपुर स्थित काली माता मंदिर पर मेले का अयोजन किया गया। मां की चुनरी, फूल माला, धूप, प्रसाद आदि की भी मेले में दुकानेें लगाई गईं। इसके अलावा गमा देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर, पथरा वाली देवी, विंध्यवासिनी मंदिर पर मां की भव्य दरबार सजाया गया।
कलश यात्रा का स्वागत
ऐरवाकटरा (औरैया)। नवरात्र पर शहर में कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जिसमें देवी, देवताओं की भव्य झांकियां भी सजाईं गईं। यात्रा में हिमांशु पालीवाल, रोहित गुप्ता, रोहित तिवारी, अनुज यादव, शिवनंद यादव, नवीन पोरवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें