अछल्दा (औरैया)। हरीगंज बाजार से एक किशोर लापता हो गया। भाई ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। हरीगंज बाजार में प्रमोद कुमार अपने भाई नीरज कुमार के साथ किराये के मकान में रहता है। प्रमोद पाता रेलवे में पोर्टर है।
प्रमोद ने बताया कि दो फरवरी को वह ड्यूटी से वापस आया तो देखा कि उसका भाई नीरज (14) घर पर नहीं है। प्रमोद ने उसकी तलाश सब जगह करने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
-हरीगंज बाजार से एक किशोर लापता
अमर उजाला ब्यूरो