फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मोरों की संदिग्ध अवस्था में मौत, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के गांव कपिया में रविवार को नौ मोरों के शव खेत में पड़े मिले। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामदत्त, दामोदर, राजेश, सरमन सिंह, शिवमंगल सिंह आदि ने बताया कि मोरों को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। किसी भी मोर के शरीर पर पंख नहीं मिले हैं। पंख के लिए उन्हें मारा गया है। ग्रामीणों ने मोरों के मरने की जानकारी एसडीएम बिधूना को दी। वन रक्षक बिधूना प्रेमशंकर, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें