औरैया। भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण पार्टी कार्यकर्ताओं को दिखाया गया।
कानपुर रोड पर कार्यक्रम प्रसारण से पहले संगठन के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश को आर्थिक रूप से शीर्ष में लाने के लिए कार्यकर्ता जिम्मेदारी निभाएं। बूथ को मजबूत कर लोकसभा चुनाव जीता जा सकता है।
ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को एकजुट करने का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता जिम्मेदारी निभानी होगी। इस मौके पर सांसद अशोक दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक रमेश दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, श्रीराम मिश्रा, श्रीकांत पाठक, अरविंद शुक्ला, विनोद दुबे, भूरे चौबे, मोनू सिंह, आनंदपाल सिंह, श्यामू अवस्थी, राहुल शुक्ला, रामजी दिवाकर, विवेक पाठक, हरीश दुबे,अजय सिंह चौहान, मनोज गुप्ता, गिरीश तिवारी, आदित्य चतुर्वेदी, दीपक पुरवार, राहुल गुप्ता, पीयूष चतुर्वेदी, दिनेश यादव, वेदप्रकाश शुक्ला,ऋषि कुशवाहा, इंद्रपाल सिंह पाल, सौरभ चतुर्वेदी सहित सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारी व बूथ प्रमुख उपस्थित रहे।
-प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
-महासंवाद कार्यक्रम देखने उमड़े भाजपा नेता व कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो